फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Canter laden with cattle caught on suspicion of smuggling

हाथरस : तस्करी के शक में पकड़ा गोवंश से लदा कैंटर

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Canter laden with cattle caught on suspicion of smuggling
हाथरस : गोवंश से लदा वाहन पकड़े जाने पर मौके पर एकत्रित भीड़। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मथुरा अड्डे के निकट मंगलवार की शाम को स्थानीय लोगों ने गोवंश से लदे कैंटर को गो तस्करी के संदेह में पकड़ लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा गोवंश को गोशाला भिजवाया गया।
आवारा पशुओं से जूझ रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानों द्वारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया जा रहा है। मंगलवार को बिलारा प्रधान के बेटे दीपक ने गांव के आसपास से आवारा गोवंश को कैंटर में लादकर उधैना की गोशाला के लिए रवाना किया था।
विज्ञापन

कस्बे में मथुरा अड्डे के निकट कैंटर की भिड़ंत एक टेंपो से हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कैंटर में गोवंश को देखकर लोगों ने तस्करी के संदेह में कैंटर चालक को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ करने के बाद कैंटर में लदे गोवंश को अन्य वाहन से उधैना की गौशाला भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed