फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Canter collided with overbridge, driver dies

हाथरस : ओवरब्रिज से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Canter collided with overbridge, driver dies
हाथरस : मृतक राकेश कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित गांव गंगौली के निकट बृहस्पतिवार की देररात को एक कैंटर ओवरब्रिज से टकरा गया। कैंटर से नीचे गिरकर चालक की मौत हो गई। कैंटर ओवरब्रिज की चारदीवारी से टकराते हुए खेत में जाकर रुक गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी शिशुपाल का 36 साल का बेटा राकेश कैंटर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह इलाहाबाद से कैंटर में माल लेकर हाथरस आया था। माल को खाली करने के बाद वह देररात को अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इस बीच उसकी कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर जलेसर रोड पर गांव गंगौली के निकट रेलवे के ओवरब्रिज से टकरा गई, जिससे राकेश गाड़ी से निकलकर एक ओर गिर गया और गाड़ी आगे चलकर एक खेत में जाकर रुक गई। ऊंचाई से गिरने के बाद राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed