फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Candle march taken out in protest against the incident of Pilibhit

हाथरस : पीलीभीत की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Candle march taken out in protest against the incident of Pilibhit
पीलीभीत की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते युवा। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पीलीभीत में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में बुधवार की शाम को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के आह्वान पर नगर में जीटी रोड पर बस स्टैंड से पंत चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। युवाओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार दरिंदों फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान के दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे है। प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन कोई न कोई बेटी दरिंदों का शिकार होती है। इस वजह से स्कूल जाने वाली छात्राओं में डर का माहौल है। अब पीलीभीत में बिटिया के साथ हुई इस घटना ने बेटियों में डर और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

परिजन धरने पर बैठकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वक्ताओं ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करके उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बेटियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च में रवि उपाध्याय, कृष्णा यादव, उत्कर्ष पाठक, रितिक पांडेय, अमन गुप्ता, अनंतदेव चतुर्वेदी, देव शर्मा, दीपांशु शर्मा, शिवांग सक्सेना, यश गुप्ता, शिवम ठाकुर, बाबी माहौर, रजत पंडित, कान्हा पंडित, विशाल पचौरी, वंश चतुर्वेदी, यश शर्मा, सूरज यादव, विकास यादव, प्रांजल चतुर्वेदी, हर्षित भारद्वाज, आशीष दीक्षित, यश गुप्ता, हरेंद्र दीक्षित, नीरज शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, दीपांशु शर्मा, कान्हा पंडित, शिवम ठाकुर, बॉबी माहौर, शिवम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed