फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Candidates will get uninterrupted power supply from 4 pm to 12 pm in UP board exam

हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को मिलेगी शाम 4 बजे रात 12 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Wed, 12 Feb 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Candidates will get uninterrupted power supply from 4 pm to 12 pm in UP board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा में शाम चार से रात 12 बजे तक मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत विभाग के अफसरों को रोस्टर में बदलाव करने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार नेे विद्युत विभाग के अफसरों को रोस्टर में परिवर्तन कर विद्युत आपूर्ति दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली अफसरों से कहा है कि परीक्षा समाप्त होने तक शाम छह से दोपहर 12 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। यह रोस्टर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को विद्युत कटौती से परेशानी नहीं होने पाए।
बुधवार को कई ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने डीएम को बताया था कि विद्युत विभाग की ओर से रोजाना शाम चार बजे से विद्युत आपूर्ति को काट दिया जाता है। यह आपूर्ति फिर करीब रात्रि नौ बजे शुरू किया जाता है और फिर से रात्रि 10 बजे विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। इस कारण यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। परीक्षा नजदीक है।
विज्ञापन

डीएम ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देशित देते हुए कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा तक जिले के किसी भी क्षेत्र में शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि रोस्टर में बदलाव कर विद्युत कटौती का समय में बदलाव किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को तैयारी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed