{"_id":"65f1d8113228992d27071f7f","slug":"hathras-candidate-not-declared-in-bjp-second-list-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा की दूसरी सूची में नहीं हुआ हाथरस प्रत्याशी घोषित, और करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भाजपा की दूसरी सूची में नहीं हुआ हाथरस प्रत्याशी घोषित, और करना पड़ेगा इंतजार
Wed, 13 Mar 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:15 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की सूचना पर सुबह से ही टिकट के दावेदारों को इसका इंतजार था। उम्मीद थी कि पार्टी इस बार हाथरस से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी, लेकिन शाम को जब सूची आई तो हाथरस का नाम इसमें न होने से दावेदार निराश हो गए।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान किसी भी समय चुनाव आयोग कर सकता है, लेकिन अभी तक हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट पर किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है। 13 मार्च को आई दूसरी सूची में भी दावेदारों को निराशा ही मिली।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने की सूचना पर सुबह से ही टिकट के दावेदारों को इसका इंतजार था। उम्मीद थी कि पार्टी इस बार हाथरस से प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगी, लेकिन शाम को जब सूची आई तो हाथरस का नाम इसमें न होने से दावेदार निराश हो गए। गौरतलब है कि पार्टी प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर पहली सूची में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पड़ोसी जिले के आगरा, मथुरा और एटा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, लेकिन अलीगढ़ और हाथरस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन