फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Called in the name of Mandi secretary and asked for Paytm number from floor mill operator

हाथरस : मंडी सचिव के नाम पर फोन कर फ्लोर मिल संचालक से मांगा पेटीएम नंबर

Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Called in the name of Mandi secretary and asked for Paytm number from floor mill operator
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन द्वारा जून माह में सभी दुकानों गोदामों का किराया जमा कराया जाता है। फिर लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। इस संदर्भ में माइक से घोषणा कर लोगों से किराया जमा करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ठग सक्रिय हो गए हैं।
शहर के एक फ्लोर मिल संचालक के पास एक ठग ने मंडी सचिव के नाम से फोन किया। फ्लोर मिल संचालक ने फोन करके उनसे उनका पेटीएम नंबर मांगने लगा। इस सिलसिले में फ्लोर मिल संचालक ने मंडी सचिव को अवगत कराया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी समिति में कार्य करने वाले चौदह लाइसेंस धारकों का नवीनीकरण होना है। बुधवार को शहर फ्लोर मिल संचालक अरविंद गुप्ता के पास अनजान नंबर से फोन आया। उस व्यक्ति ने खुद को मंडी सचिव बताया। ठग की बातों से अरविंद गुप्ता को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जो नंबर मेरे पास सेव है, उस नंबर से फोन करें। इस पर ठग उनसे पेटीएम नंबर व अन्य जानकारियां मांगने लगा। अरविंद गुप्ता ने शक होने पर यह जानकारी नहीं दी। इस मामले में अरविंद गुप्ता ने मंडी सचिव यशपाल सिंह को अवगत कराया है।

मंडी सचिव ने कहा कि यदि किसी लाइसेंस धारक व आढ़तियों को किराया जमा करना है, वह मंडी कार्यालय में आकर मंडी निरीक्षक से संपर्क करें। किसी प्रकार का फोन मंडी से नहीं किया जा रहा है। माइक के जरिये आढ़तियों को किराया जमा करने की अपील की जा रही है। जून के अंत तक सभी के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा सके। साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed