फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: By taking out a bike procession, there was a call for restoration of old pension

हाथरस : बाइक जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: By taking out a bike procession, there was a call for restoration of old pension
हाथरस : बाइक रैली निकालते कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश द्वारा बाइक जुलूस निकाला गया। पुरानी कलक्ट्रेट से बाइक जुलूस निकालते हुए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर अक्तूबर 2018 व फरवरी, 2019 में प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा रैली व हड़ताल करके सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया था। पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में एक समिति का गठन किया गया, परंतु दो वर्ष बीत जाने पर भी समिति द्वारा कोई निराकरण नहीं किया गया, बल्कि फरवरी, 2019 के बाद समिति की बैठकें तक नहीं बुलाई गई हैं। प्रदेश में जब कोविड-19 महामारी ने पैर पसारे तब प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारियों ने अपने प्राणों की परवाह न करके महामारी से बचाव के लिए सरकार के आदेश को अंजाम तक पहुंचाया, जिसमें हमारे अनेक साथी काल के गाल में समा गए।
विज्ञापन

जहां एक ओर प्राणों को दांव पर लगाया। वहीं दूसरी ओर सभी कर्मचारी व शिक्षकों ने अपने वेतन का एक अंश मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देकर सरकार को आर्थिक सहयोग दिया, लेकिन कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा तन-मन व धन से सरकार को सहयोग करने के बाद भी सरकार द्वारा कोरोना काल में कर्मचारी व शिक्षकों के महंगाई भत्ते की वृद्धि की तीन किस्तों को रोक दिया गया। अनेक अन्य भत्ते काट दिए गए। कर्मचारियों की वेतन कटौती के विरोध का दमन करने के लिए अनावश्यक रूप से तीन-तीन बार एस्मा लगा दिया गया, जिससे कर्मचारी, शिक्षक व पेंशनर्स में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर बुधवार को संयुक्त मंच द्वारा बाइक जुलूस पुरानी कलक्ट्रेट से निकाला गया। सभी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स बाइक रैली में शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां बताया गया कि 28 अक्तूबर को प्रदेश के समस्त जिले में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। 30 नवंबर को ईको गार्डन लखनऊ में रैली होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed