{"_id":"5e7646cd8ebc3e775321bc69","slug":"hathras-businessman-dies-in-suspicious-condition-police-harassment-discussed-hathras-news-ali229688321","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संदिग्ध हालत में व्यापारी की मौत, पुलिस उत्पीड़न की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संदिग्ध हालत में व्यापारी की मौत, पुलिस उत्पीड़न की चर्चा
विज्ञापन
हाथरस: मृतक जितेंद्र कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक बर्तन कारोबारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इसे लेकर यह चर्चा रही कि पुलिस के उत्पीड़न के चलते उसकी मौत हुई है। उसका अपने भाई से ही प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं कोतवाली निरीक्षक सदर ने किसी भी तरह से उत्पीड़न से इंकार किया है।
स्थानीय रूई की मंडी निवासी बर्तन कारोबारी जितेंद्र टालीवाल की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में अपने निवास पर मौत हो गई। शहर में चर्चा रही कि उसका अपने ही भाई से संपति के विाद को लेकर झगड़ा चल रहा था और इसी झगड़े के चलते कोतवाली पुलिस ने उसे बुलाकर उसका उत्पीड़न किया था।
हालांकि परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। वहीं कोतवाली निरीक्षक सदर एके सिंह का कहना है कि उक्त व्यापारी का कोई उत्पीड़न नहीं किया गया। घरेलू संपति के विवाद में उसे बुलवाया गया था और दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया गया था। पुलिस का इस व्यापारी की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।

हाथरस: व्यापारी की मौत के बाद विलाप करते परिजन व लगी भीड़।- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन