फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Businessman accuses commission agent of running away with Rs 22 lakh

हाथरस : कारोबारी ने कमीशन एजेंट पर लगाया 22 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप

Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Businessman accuses commission agent of running away with Rs 22 lakh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस शहर के एक रिफाइंड तेल कारोबारी ने कमीशन एजेंट पर 22 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है।
लकी उर्फ शौर्य वार्ष्णेय निवासी गिर्राज कॉलोनी कोतवाली हाथरस गेट आगरा के छत्ता बाजार निवासी एक व्यक्ति के साथ अलीगढ़ तगादे पर गया था। यह दोनों रिफाइंड तेल का कारोबार करते हैं और आगरा निवासी व्यापारी रिफाइंड तेल पर कमीशन एजेंट करता है। शौर्य का कहना है कि कार में अलीगढ़ से 22 लाख रुपये की उगाही कर ली। इस दौरान आगरा का कमीशन एजेंट अलीगढ़ में बहानेबाजी कर कारोबारी को उतारकर भाग गया। इसके बाद शौर्य ने उसका दूसरी कार से पीछा किया और उसे सादाबाद से आगे बरौस टोल प्लाजा पर पकड़ लिया।

शौर्य का आरोप है कि इस दौरान वहां पुलिस आ गई और पुलिस ने इस कमीशन एजेंट को वहां से भगा दिया। देर रात हाथरस के कुछ व्यापारी भी कोतवाली सादाबाद पहुंच गए। इधर, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस को झगड़े की जानकारी मिली थी और पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस के पास एक पक्ष ही आया है। अभी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed