फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Business affected due to sluggishness in overbridge construction

हाथरस : ओवरब्रिज निमाण में सुस्ती से व्यापार हो रहा प्रभावित

Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Business affected due to sluggishness in overbridge construction
हाथरस : ओवरब्रिज का जल्द निर्माण कराने की मांग को लेकर सदर विधायक हरीशंकर माहौर को ज्ञापन देते लो? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एचडीआर) का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को सदर विधायक हरीशंकर माहौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम में सुस्ती की शिकायत करते हुए इसमें तेजी लाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सुस्त गति से काम होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
एचडीआर की तरफ से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या के निदान के लिए तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में बेहद धीमी गति से इसका काम हो रहा है, जिससे आसपास के दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

जब तक यह ओवरब्रिज चालू नहीं होगा, तब तक यहां पर व्यापार चल नहीं पाएगा। ऐसे में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, जिससे शहर में आवागमन सुचारु हो सके। विधायक ने आश्वस्त किया कि वह जल्द से जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल, राजेश वार्ष्णेय, उपवेश कौशिक, सासनी नगर अध्यक्ष वकील वार्ष्णेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed