{"_id":"626837a99e24a0257c0905ad","slug":"hathras-bulldozer-running-on-those-who-do-not-agree-with-the-chief-minister-azad-hathras-news-ali290192876","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जो मुख्यमंत्री से सहमत नहीं, उस पर चल रहा बुलडोजर : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जो मुख्यमंत्री से सहमत नहीं, उस पर चल रहा बुलडोजर : आजाद
विज्ञापन
आंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को माला पहनाकर स्वागत करते आयोजक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे प्रहार किेए। उन्होंने कहा कि सरकार का बुलडोजर का इस्तेमाल सभी को डराने के लिए कर रही है। यह बुलडोजर अपराधियों के खिलाफ नहीं चल रहा। उनके खिलाफ चल रहा है, जो भाजपा या मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने सरकार पर हाथरस की बिटिया के परिजनों से किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप भी लगाया। आजाद यहां आंबेडकर शोभायात्रा का उद्घाटन करने के लिए आए थे और नगला अलगर्जी रोड स्थित कुसुम वाटिका में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायपालिका को नहीं मानती। इस सरकार में मुख्यमंत्री खुद ही वकील और जज खुद ही बने हुए हैं। जो मुख्यमंत्री की बात से सहमत नहीं होता है, उसके यहां बुलडोजर चला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के आरोपियोें के यहां आज तक क्यों बुलडोजर नहीं चला।
विज्ञापन
आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपना वादा नहीं निभाया। बिटिया के परिवार के किसी सदस्य को न तो नौकरी मिली है और न ही आवास मिला। भीम आर्मी चीफ ने कहा कि आज हनुमान जयंती, राम जयंती के नाम पर जो सांप्रदायिकता का माहौल बनाया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा 2024 के चुनाव की तैयारी कर रही है। आज पूरे देश का मुस्लिम समाज अपने आप को अकेला महसूस कर रहा है। यह देश मुस्लिमों का भी उतना ही है, जितना किसी और का।
आजाद ने कहा कि यह मुस्लिमों के खिलाफ अन्याय है और अन्याय का समर्थन करना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी के खिलाफ अन्याय होगा, तब-तब भीम आर्मी आंदोलन करती रहेगी। आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजम खान के परिजनों से उनकी बातचीत होती रहती है।
आजाद ने कहा कि विरोधी होने के नाते आजम खान के साथ जो हो रहा है, वह गलत हो रहा है। आजाद ने कहा कि वैसे उम्मीद है कि न्यायपालिका उनके साथ न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव की तैयारी में लगी है और इसे लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती की बसपा भाजपा के साथ काम करने वाली पार्टी है।