फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brother's testimony in Chandpa's daughter case

हाथरस : चंदपा की बिटिया प्रकरण में भाई की हुई गवाही

Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brother's testimony in Chandpa's daughter case
बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जनपद न्यायालय में जातीं अधिवक्ता सीमा कुशवाहा। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी हुई। कोर्ट में बिटिया के भाई की गवाही भी हुई। सीबीआई की वकील सीमा कुशवाहा के अलावा सीबीआई के वकील और आरोपी पक्ष के वकील भी कोर्ट में आए। अब न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की है। इस दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा रही।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में इस युवती ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में उसकी मौत से पहले ही गांव के चार युवकों संदीप, रामू, रवि व लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच फिर कोर्ट में लाया गया। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बिटिया का भाई भी गवाही के लिए न्यायालय आया। बिटिया की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा पैरवी कर रही हैं।

वह भी कोर्ट आईं। बिटिया के पक्ष की ओर से ही महीपाल सिंह निमहोत्रा भी कोर्ट में पहुंचे। सीबीआई के वकील और बचाव पक्ष के वकील भी कोर्ट पहुंचे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जनपद न्यायालय जाते चारों आरोपी।  संवाद

हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जनपद न्यायालय जाते चारों आरोपी। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed