फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brother-in-law's returning brother-in-law dies in accident

हाथरस: साले की शादी से लौट रहे जीजा की दुर्घटना में मौत

Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Brother-in-law's returning brother-in-law dies in accident
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बेहटा बंबा के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने साले की शादी में शामिल होकर दूसरे दिन बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
निरंजन सिंह उर्फ गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र डॉ. बदन सिंह निवासी गांव नगला वीरी सहाय थाना सासनी अपने साले की शादी में एटा गया था। बृहस्पतिवार को वह साले की शादी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इस बीच सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव बेहटा बंबा के निकट बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। यहां पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। यहां पर भी मृतक के परिवार के लोगों की भीड़ लग गई और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed