फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brokers active in Anganwadi recruitment process, officers upset

हाथरस : आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में दलाल सक्रिय, अफसर परेशान

Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Brokers active in Anganwadi recruitment process, officers upset
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक मेरिट लिस्ट जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में भर्ती शुरू होने के साथ दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ दलाल अभ्यर्थियों से फोन व अन्य माध्यमों से संपर्क कर नियुक्ति की एवज में धन की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ दलाल तो आवेदकों से अच्छी-खासी रकम भी वसूल चुके हैं। अब विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्र जारी किया है, जिसमें अभ्यर्थियों से दलालों के झांसे में न आने की बात कही गई है।
जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इन पदों के लिए पूर्व में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्राप्त कर लिए गए थे। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णत : पारदर्शी तरीके से शासनादेशानुसार संपादित की गई है। चयन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ दलालों द्वारा अभ्यर्थियों से दूरभाष एवं अन्य माध्यम से संपर्क कर नियुक्ति कराने के लिए अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। अभ्यर्थी सतर्क रहते हुए इस प्रकार के किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी से चयन कराने के संबंध में दूरभाष या अन्य किसी माध्यम से संपर्क किया जाता है या किसी प्रकार की मांग की जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed