फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bring the benefits of government schemes to the needy: MP

हाथरस : सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : सांसद

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bring the benefits of government schemes to the needy: MP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जनप्रतिनधियों ने कई जनसमस्याएं उठाईं। डीएम ने इनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जर्जर सड़कों, विद्युत तारों, विद्युत कटौती, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, बंदरों के आतंक, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की उपलब्धता, संचारी रोगों से बचाव जैसे मुद्दे विषय उठाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, अमृत योजना के तहत पेयजल की उपलब्धता की बात भी रखी। सांसद ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गईं समस्याओं के संबंध में की जा रही कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के बारे में जानकारी ली। पीडी ने बताया कि मनरेगा के तहत मासिक निर्धारित 13.08 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 12.92 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। यह लक्ष्य के मुकाबले 98.78 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

योजना से 41,657 परिवारों को रोजगार दिया गया है। इस वर्ष मानव दिवस सृजन में महिलाओं की भागीदारी लगभग 17.11 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में बहने वाली सेंगर और ईशन नदी का जीर्णोद्धार भी मनरेगा से कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 105 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर 70 डाटा इंट्री ऑपरेटर और फील्ड टेक्नीशियन कंप्यूटिंग पैरीफेरल के 70 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि वह जिले में लावारिस सड़कों का चिह्नीकरण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं और नई सड़कों के निर्माण के उपरांत क्षेत्रीय विधायक से शुभारंभ कराकर इसकी शिलान्यास पट्टिका लगवाएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 1,465, वृद्धावस्था और किसान पेंशन योजना में 36,311, निराश्रित महिला पेंशन और विधवा पेंशन योजना में 25,959, दिव्यांगजन पेंशन योजना में 7,581 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृद्धावस्था व किसान पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन व विधवा पेंशन योजना और दिव्यांगजन पेंशन योजना में लाभार्थियों को भुगतान कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, वित्तीय प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय अंधता निवारण, राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम आदि के बारे में बताया। गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति खराब होने पर सांसद ने सूची में दर्ज सभी लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाते हुए योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

डीएम रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं का निस्तारण करते हुए इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि जनप्रतिनिधि किसी भी विभाग से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए परियोजना निदेशक (पीडी) से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता में शामिल योजनाओं सहित जनपद के निर्माण कार्यों, जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद ऋषिपाल सिंह, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ सुदामा देवी, चेयरमैन नगर पंचायत सादाबाद रविकांत अग्रवाल, समिति सदस्य प्रीती चौधरी, योगेश चंद्र शर्मा, कुशलपाल सिंह, दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed