{"_id":"60008c3f8ebc3e340d28e181","slug":"hathras-book-of-devotion-in-the-city-on-makar-sankranti-procession-turned-out-hathras-news-ali253763535","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मकर संक्रांति पर शहर में बही भक्ति की बयार, निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मकर संक्रांति पर शहर में बही भक्ति की बयार, निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
हाथरस : दाऊबाबा की शोभायात्रा में शामिल झांकी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मकर संक्रांति के मौके पर बृहस्पतिवार को बृज की देहरी पर सुबह से भक्ति की बयार बही। लोगों ने खूब दानपुण्य किया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए गंगाघाटों के लिए रवाना हुए। शहर के मंदिरों में भगवान के विशेष शृंगार किए गए और महाआरती की गई। सुबह से शाम तक जगह-जगह भक्ति गीतों की धूम मची रही। शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
एतिहासिक किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज से पूजा-अर्चना के साथ दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी इसमें शामिल हुए। आयोजकों ने इनका स्वागत किया। शोभायात्रा शहर के जामा मस्जिद चौराहा, चामड़ गेट, सब्जी मंडी, नयागंज, पत्थर बाजार, गुड़िहाई बाजार, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड, चक्की बाजार होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में किशनलाल शर्मा, एमपी गौतम, शरद अग्रवाल, अरविंद्र कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र गोला, राकेश गोला, किशोर कुमार, भारद्वाज, मुकेश, प्रदीप गौतम, विवेक, रवि आदि थे।
इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के पुरानी कलक्ट्रेट स्थित रैन बसेरा में सूर्य पूजा करते हुए भगवान श्रीराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, मदन गोपाल वार्ष्णेय, कैलाश कूलवाल, मनोज वार्ष्णेय, रमेशचंद्र, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, योगेश राठौर, सोनू भारती, किशन भारती, मनोज वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी आदि थे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज द्वारा स्थापित जिओ गीता संगठन द्वारा मालिन गली चांदगोठिया मंदिर में हवन किया गया। आचार्य के रूप में गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण शर्मा, नरेंद्र सिंह, जय शर्मा, तरुण शर्मा, अनूप अग्रवाल, प्रशांत, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, विकटानंद महाराज, मयंक चतुर्वेदी, शिवांगी आदि थे।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर आगरा रोड पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। इसके अलावा शहर के सादाबाद गेट, रोडवेज बस स्टैंड, किशोर टाकीज चौराहा आदि स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, दाऊजी मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव, गंगा महारानी मंदिर, चिंताहरण महादेव, गोपेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भगवान के भव्य शृंगार किए गए। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।