फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: bomb blasts echo on the streets

सड़कों पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: bomb blasts echo on the streets
हाथरस: कांवड़ लेकर जाते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए शहर व देहात से बुधवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों की टोलियां गंगाघाटों के लिए रवाना हुई। ट्रेन, रोडवेज बस, मेटाडोर, टाटा मैजिक, ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर शिवभक्त गंगा गंगा स्नान कर पुण्य कमाना चाहता है। बुधवार को हर तरफ बम बम भोले, महादेव की जय हो की गूंज रही। शहर व आसपास के गावों में से शिवभक्तों ने टोलियां बनाकर सोरों गंगा लहरा घाट, राजघाट गंगाजी से कांवड़ लेने के लिए कूच कर गए। मथुरा व राजस्थान के भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों की कुछ कांवड़ियों की टोलियां गंगाजल लेकर आना भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कांवड़ पोशाक को तरह से सजाया
बुधवार को पूरे दिन शहर व देहात के कांवड़िया कांवड़ को सजाने की तैयारियों में जुटे रहे। शहर में तरह तरह की रंग बिरंगी कांवड़ की पोशाक तैयार कराने के लिए टेलरों के यहां पहुंचे तो घरों में भी महिलाओं ने पोशाक तैयार की। कांवड़ की पोशाक को आर्कषक कपड़ा में तरह तरह के गोटा, लैस और फूल लगाकर सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए लगेंगे शिविर
महाशिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये अब शहर से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य कमाने वाले श्रद्धालु अब इनकी सेवा करने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर व बाजारों में कांवड़ियों की सेवा करने के लिए मीठा जल, दूध, चाय, पकौड़ी, पूड़ी सब्जी, आदि का प्रबंध करने में जुट गए हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए दर्द राहत के लिए दर्द निवारक दवा भी रखी जाएंगी।

सुरक्षा के बीच निकली कांवड़
बुधवार को कासंगज की तरफ से कांवड़ लेकर यहां से राजस्थान, भरतपुर की काफी कांवड़ गुजरी। सासनी गेट चौराहा, तालाब चौराहा, इगलास अड्डा, पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोक रोककर कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed