{"_id":"62fbcb024994772cd561971b","slug":"hathras-body-not-identified-cremated-hathras-news-ali298256494","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नहीं हुई शव की शिनाख्त, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नहीं हुई शव की शिनाख्त, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी के रेलवे स्टेशन के आउटर पर 11 अगस्त को मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। समाजसेवियों ने रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार किया।
11 अगस्त को सासनी रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर एक करीब 45 वर्षीय लावारिस शव मिला था। आशंका थी कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा। शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस ने समाजसेवी प्रवीण वार्ष्णेय और सुनीत आर्य से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया। समाजसेवियों ने शव का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज से पत्थर वाली श्मशानगृह पर कराया।
अंतिम संस्कार में अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान सुनील अग्रवाल, प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एडीएचआर, समाजसेवी सुनीत आर्या, नितिन अग्रवाल, टिंकू राना, नीरज गोयल, सीए प्रतीक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल (चूना वाले) योगेश पौरुष, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार, होमगार्ड कौशल सिंह मौजूद रहे। संवाद