फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Block to be kept every day till 20 February

हाथरस : 20 फरवरी तक हर रोज लिया जाएगा गार्डर रखने के लिए ब्लॉक

Sun, 07 Feb 2021 09:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Block to be kept every day till 20 February
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते फाटक बंद होने के कारण लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर हो रहे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रात नौ बजे से 11 बजे तक व सुबह साढ़े तीन बजे से छह बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। 54 मीटर के गार्डर में करीब तीन सौ टन वजन है। इसे क्रेन की मदद से उठाया जा रहा है। अब तक एक चौथाई हिस्सा रखा जा चुका है। बरेली-मथुरा कासगंज मार्ग पर आवागमन से रात में काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। रेलवे के पुल विभाग के अधिकारी हर गतिविधि पर खुद नजर रखे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर तालाब चौराहे पर लोगों को जाम के राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अब रेलवे के पुल विभाग द्वारा गार्डर रखने की शुरुआत कर दी गई है। 54 मीटर के गार्डर में करीब तीन सौ टन वजन है। शनिवार की रात को एक चौथाई हिस्सा गार्डर का रखा जा चुका है।
विज्ञापन

हर रोज रात को नौ बजे से 11 बजे तक व सुबह साढ़े तीन बजे से छह बजे तक ब्लॉक लेकर काम को पूरा किया जाएगा। तालाब चौराहा के पास से मथुरा-बरेली मार्ग गुजरने के कारण रात में भी आवागमन रहता है। इस कारण कार्यदायी संस्था को काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। वैसे पुल विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed