फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Black marketing rice recovered from BJP leader's warehouse, sealed

हाथरस : भाजपा नेता के गोदाम से कालाबाजारी का चावल बरामद, सील

Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Black marketing rice recovered from BJP leader's warehouse, sealed
गोदाम में बरामद किए गए चावल के बोरे और निरीक्षण करती सासनी एसडीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी-हाथरस।
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम अंजली गंगवार ने सोमवार को विजयगढ़ रोड पर गोदाम पर छापा मारा। मौके से चावल के लगभग 140 बोरे बरामद किए गए हैं। मौके पर ही चावल को सील कर दिया गया। लगभग 100 क्विंटल चावल होने का अनुमान है। इधर, चावल की कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। यह गोदाम हाथरस के एक भाजपा नेता पर किराए पर है।
एसडीएम सासनी को यह सूचना मिली कि विजयगढ़ रोड पर छापा मारा। गोदाम में चावल से भरे काफी बोरे मिले। इसमें से कुछ बोरे खुले थे। सभी बोरे सफेद प्लास्टिक के थे। इस छापामार कार्रवाई से वहां खलबली मच गई। एआरओ बी एस वर्मा ने बताया कि फिलहाल चावल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह जांच की जा रही है कि कहीं यह चावल सरकारी तो नहीं है। इस गोदाम पर भाजपा के सभासद का बोर्ड लगा था। गोदाम मालिक का कहना है कि उनसे यह हाथरस के भाजपा नेता को किराए पर दे रखा था। जिस गोदाम में यह चावल बरामद हुआ वहां चूरन चटनी बनाने का भी काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एसडीएम अंजलि गंगवार का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक छोटा लोडर हाथी में प्लास्टिक के कट्टे में चावल के कट्टे लादकर कहीं ले जाए जा रहे हैं। इस द्वारा उन्होंने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लादे प्लास्टिक के कट्टों में चावल को पकड़ कर उसी गोदाम में रखवा कर सील करा दिया है।

गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक के कट्टे में चावल भरे हुए थे व फर्श पर भी बिखरे पड़े थे। इस दौरान गोदाम के अंदर चूरन चटनी पैक करने वाली मशीन एवं चूरन चटनी भी मिले। चावल एवं चूरन चटनी का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed