फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Black deer will get water easily this time in summer

हाथरस : गर्मी में इस बार काले हिरण को मिलेगा आसानी से पानी

Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Black deer will get water easily this time in summer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में इस बार काला हिरण (ब्लैक बक) को चिलचिलाती गर्मी में पीने के लिए आसानी से पानी मिलेगा। गर्मी की शुरुआत के साथ वन विभाग के अफसरों ने अधीनस्थों को वाटर टैंक में पानी भरने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि इन दुर्लभ हिरणों की सुरक्षा और उनके आहार का पूरा ध्यान रखा जाए।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के वन क्षेत्र में करीब 50 दुर्लभ काले हिरन विचरण करते हैं। गर्मी में यह हिरण पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं, लेकिन इस बार वन विभाग ने गर्मी शुरू होते ही काले हिरणों के लिए पानी का बंदोबस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टटी डंडिया और आसपास के गांवों में इन हिरणों के पानी पीने के लिए करीब आठ वाटर टैंक बने हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि वह इन टैंकों को प्रतिदिन पानी से भरवाएं, ताकि काले हिरण को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन

सिकंदाराराऊ क्षेत्र में करीब 50 काले हिरण हैं। गर्मी को देखते हुए इन हिरणों के विचरण वाले क्षेत्र में वाटर टैंक में पानी भरने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। इन हिरणों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विमल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed