फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BKYU Lokshakti workers demonstrated at toll plaza

हाथरस : भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BKYU Lokshakti workers demonstrated at toll plaza
हाथरस : बरौस टोल प्लाजा पर टोल इंचार्ज के नाम ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी व कार्यक - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर बरौस टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा इंचार्ज के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस दौरान मौके पर पहुंचे सादाबाद कोतवाल से इन कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक हो गई। बाद में इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और टोल प्लाजा कर्मियों को टोल प्लाजा इंचार्ज के नाम ज्ञापन सौंपा।
अलीगढ़ मंडल महासचिव मोरध्वज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल से अविलंब निशुल्क निकाला जाए। 10 किमी के क्षेत्र के निवासी किसानों की गाड़ियों को टोल टैक्स के पास जारी किए जाएं। जिस तरह राजनीतिक व अन्य अराजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को निकाला जाता है, उसी तरह भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों की गाड़ियों को सम्मानपूर्वक निकाला जाए। यदि संगठन की इन मांगों को नहीं माना जाता तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, लोकेश त्यागी, सत्यवीर सिंह, डीके ठाकुर, गजेंद्र सिंह, ऋषि चौधरी, सुशील कुमार, निम्मू चौधरी, तुलसी चौहान, रिंकू चौहान, विशंभर दयाल, रवि छौंकर, सुशील ठेनुआं, प्रशांत, बॉबी चौधरी, उदयपाल सिंह, दीपक जूरैल, डॉ. नूर मोहम्मद, अंकुर गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed