फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP working to empower Gram Sabhas: Bhupendra

हाथरस : ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही भाजपा : भूपेंद्र

Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP working to empower Gram Sabhas: Bhupendra
हाथरस : उत्सव गार्डन में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते चौधरी संजय सिंह व अन्य भाज - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह के संयोजकत्व में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायतराज मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सादाबाद ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आवश्यकता के अनुसार कार्य करने के लिए जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुना है। आपको जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। भाजपा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने का काम भाजपा कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने पंचायती राज मंत्री से सादाबाद क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना और कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का विकास कर रही है। बिना किसी भेदभाव, जाति, धर्म के लोगों तक सभी जनहित योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। संजय सिंह ने पंचायतराज मंत्री को चांदी की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में सिंकदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक रामशरण आर्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रूपेंद्र सिंह उर्फ बंटी, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीती चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूरा पहलवान, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, हंवीर सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह धाकरे, सुनील गौतम, अंकुश गौड़, बबलू गौतम, कालू चौधरी, प्रभात पचौरी, सूरज शाह, शिव कुमार परमार, अमित पाराशर, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, डॉ. देवचंद्र गौड़, अरविंद चौधरी, दरवेश गौतम, सुभाष चौधरी, अमित वर्मा के अलावा ग्राम प्रधानों में राजकुमार प्रधान, महाराज सिंह प्रधान, रनवीर सिंह प्रधान, हंवीर सिंह प्रधान, मोहित चौहान, ओमवीर प्रधान, गिर्राज दिवाकर प्रधान, मुकेश चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रूपेंद्र सिंह नंबरदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed