फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP workers sweep, collect garbage and put it in vehicles

हाथरस: भाजपाइयों ने झाड़ू लगाई, कूड़ा एकत्रित कर गाड़ियों में डाला

Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP workers sweep, collect garbage and put it in vehicles
हाथरस: सेवा सप्ताह के तहत सफाई अभियान चलाते भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आश? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर नगर के कई सार्वजनिक स्थल पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में कई स्थानों को रंगोली सजवाई।
भाजपा की नगर कमेटी ने प्रधानमंत्री के 70 वें जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए विधायक सदर हरीशंकर माहौर व नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में अटल विहारी वाजपेयी मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने सड़कों पर झाड़ू लगाई तो नगर की टीम ने कूड़ा उठाकर गाड़ियों में डाला। सफाई अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य ,अनिल कूलवाल, दिलीप चौधरी, मोरमुकुट गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, संतोष जोशी, बबीता वर्मा, मनीषा गोस्वामी, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अंकुश वाल्मीकि, करन वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपाइयों ने बागला जिला चिकित्सालय, बस स्टैंड, भारतीय स्टेट बैंक आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में सफाई अभियान चलाया ाज रहा है। अब बृहस्पतिवार को जिले के दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा पूरे सप्ताह सेवा कार्य भाजपा द्वारा चलाया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यह सेवा कार्य लगातार ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की निरंतर बिना रुके, बिना थके सेवा कर रहे हैं। गरीबों की हर प्रकार सहायता कर रहे हैं। इस मौके पर रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, अखिलेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, अशोक गोला, बबिता वर्मा, शिवम भारद्वाज, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, सुनीत आर्य, अनिल कूलवाल, दिलीप चौधरी, मोरमुकुट गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, अंकुश वाल्मीकि, करन वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed