फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will run a campaign with my booth vaccination from 23 to 25

हाथरस : 23 से 25 तक मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त अभियान चलाएगी भाजपा

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will run a campaign with my booth vaccination from 23 to 25
हाथरस : कोविड टीकाकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक में शामिल नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार को भाजपा उत्तर प्रदेश की कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी सांसद व विधायक मौजूद रहे। इसमें यह निर्णय लिया गया कि 23-25 जून तक हर जिले में मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों से सेवा ही संगठन के तहत वैक्सीनेशन अभियान में लगने का राष्ट्रीय महामंत्री ने आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सभी अपनी भूमिका के साथ साथ अभियान को और व्यापक रूप से चलाएं। बैठक में हाथरस के जिले की ओर अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि के माध्यम से इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि 10 जून से अब तक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि के सहयोग से कैंप व रजिस्ट्रेशन द्वारा लगभग तीन हजार लोगों का वैक्सीनेशन संगठन के माध्यम से कराया जा चुका है। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राना, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, रविकांत अग्रवाल, लालता प्रसाद माहौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed