फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will meet DM regarding disturbances in voter list

हाथरस : मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर डीएम से मिलेंगे भाजपाई

Thu, 24 Nov 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will meet DM regarding disturbances in voter list
हाथरस : मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बैठक करते भाजपाई। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपाइयों की बैठक भाजपा नेता पंकज गुप्ता के आवास पर हुई। भाजपाइयों ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कर्मियों ने लापरवाही का परिचय दिया है। एक ही व्यक्ति के एक ही वार्ड में कई-कई वोट हैं। नाम काटने और जोड़ने के काम के नाम पर महज औपचारिकता निभाई गई है। डीएम से मिलकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में सिकंदराराऊ नगर पालिका के चुनाव प्रभारी सत्यदेव दुबे को बताया गया कि कई वार्डों की मतदाता सूची में प्रकाशन के बाद कमियां उजागर हुई हैं। कई वार्डों में संशोधन के काम में लापरवाही बरती गई है। हिंदुओं के घर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के फर्जी नाम जोड़े गए हैं। गांव के लोगों के नाम शहरी सूची में बढ़वा दिए गए हैं। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई, संदीप वाल्मीकि, आकाश शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed