फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will discuss tea on the mantra of booth won election

हाथरस : बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर भाजपाई करेंगे चाय पर चर्चा

Thu, 11 Mar 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will discuss tea on the mantra of booth won election
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर बैठक लेते भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर नगर की सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य थे। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों को पाठ पढ़ाया। इसमें बताया कि बूथ सक्रिय करने के लिए शक्ति केंद्र होना चाहिए। हर महीने मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना है।
इसमें बताया गया कि बूथ अध्यक्षों और एवं बूथ कमेटी के लोगों के मन की बात भी सुननी है। उसके बाद बूथ की बैठक लेनी है। बूथ पर निवास करने वाले अच्छे लोगों, बूथों पर रहने वाले यूथ आईकॉन, डॉक्टर, वकील इंजीनियर की सूची बनाएं। पुराने कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं। पन्ना प्रमुखों के साथ लगातार बैठक कर शक्ति केंद्र के प्रमुख लोगों के साथ चाय पर चर्चा करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र के साथ कार्य करना है।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष अपना अस्तित्व अपने बूथ पर रखें। कमेटी के लोगों से बूथ के बारे में जानकारी लेते रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं, कार्यक्रम के बारे में भी बूथों पर सभी को बताना है। नई सदस्यता प्रदेश की अनुमति से होगी। ऐसी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को बताया। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, संतराज सिंह, नरेश गुप्ता, एसपीएस चौहान, अशोक गोला, प्रदीप सिंह, हरीश सेंगर, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अर्जुन वाल्मीकि, सुनील वर्मा, दिलीप चौधरी, नारायण लाल, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र ग्रोवर, गौरव कांत, हरिशंकर राणा, भूपेंद्र कौशिक, गोपाल चौहान, लीलावती पुंडीर आदि थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed