{"_id":"607099628ebc3e24566152a8","slug":"hathras-bjp-state-president-s-pulse-of-tatali-activists-sasni-news-ali2607181151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बृज प्रदेशाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का गद?
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बृज प्रदेशाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शुक्रवार की शाम को यहां आए। दोनों नेताओं ने एबीजी गुरुकुलम विद्यालय में बैठक कर पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। पदाधिकारियों के साथ गुप्त मंत्रणा कर मतभेद और द्वेषभावना भुलाकर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करने और पंचायत चुनाव में पार्टी की विजय पताका फहराने के निर्देश दिए।
बैठक में पार्टी के सांसद और विधायकों के अलावा बूथ स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गदा भेंटकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की इस बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रत्याशियों को दो श्रेणियों में विभाजित कर कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड का हालचाल जाना। पहली श्रेणी में वह प्रत्याशी शामिल किए गए, जो जीत के प्रति आश्वस्त हैं और दूसरी श्रेणी उन प्रत्याशियों को रखा गया, जोकि कांटे के मुकाबले में शामिल हैं। इन प्रत्याशियों को जिताने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई।
दोनों नेताओं ने यह भी पता किया कि किस वार्ड में किस जाति की बहुतायत है, ताकि वहां प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उसी जाति के नेता को भेजा जा सके। जिले की हॉट सीट बने वार्ड संख्या 14 को लेकर भाजपाई चिंतित दिखाई दिए। इस सीट को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन किया गया। यह बात भी सामने आई कि वार्ड संख्या 14 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बैनर पर एक युवा नेता का फोटो लगा है, जबकि उनकी मां इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं और वह अपनी मां का प्रचार कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के संबंध में भी ली जानकारी
सासनी। सासनी ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से सांसद और विधायक के परिवार के सदस्य भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों नेताओं ने यह भी जानकारी ली कि कौन-कौन से प्रत्याशी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं।
यह नेता रहे प्रमुख रूप से मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, जिला प्रभारी राजा वर्मा, सांसद राजवीर दिलेर, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, विधायक हरिशंकर माहौर, वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, राजवीर सिंह पहलवान, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मुकुल उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, चेयरमैन आशीष शर्मा, अविनाश तिवारी, भूरा पहलवान, शरद माहेश्वरी, प्रीती चौधरी, मूलचंद्र वार्ष्णेय के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।