फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's bike riders will bring voters to the polling stations

हाथरस : वोटरों को मतदान केंद्रों पर लाएंगे भाजपा के बाइक सवार

Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's bike riders will bring voters to the polling stations
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। विधानसभा चुनाव 2022 में बाइक सवार भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे। कार्यकर्ता मतदाताओं को बाइक पर घर से लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे। मतदान के बाद घर वापस छोड़ेंगे। भाजपा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच बाइक सवारों की तैनाती करेगी। इसकी कार्य योजना बनाने का काम शुरू हो गया है। बाइक सवारों की तैनाती रणनीतिकार भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ना तय मान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पदाधिकारी बूथों पर वोटरों को पहुंचाने की योजना तैयार करने में जुटे हुए हैं। बाइक सवार कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख से संबद्ध किया जाएगा। प्रमुख उनसे जुड़े बाइक सवारों को क्षेत्र के मतदाताओं के नाम, फोन नम्बर, घर का पता पहले बताकर रखेंगे। बाइक सवार व पन्ना प्रमुख एक दिन पहले मतदाताओं से संपर्क कर उनकी सहूलियत के हिसाब से मतदान का समय लेंगे। समय से पहुंचकर मतदाता को घर से मतदान केंद्र पर लाएंगे। यह व्यवस्था खास तौर पर बुजुर्ग व महिला मतदाताओं को के लिए की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

बूथ समिति के सदस्य ही पन्ना प्रमुख
भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर समिति गठित की है। 16 से 21 अगस्त तक भाजपा बूथ समितियों का सत्यापन का कार्य शुरू होगा। इसमें निष्क्रिय सदस्यों की जगह नए सदस्यों की नियुक्ति होगी। कुछ जगह पर नई समितियां गठित की जाएगी। उसके बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शुरू होगी। बूथ समिति के सदस्यों को ही पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। मतदाता सूची के एक पन्ने पर करीब साठ नाम होते हैं। हर बूथ पर 12 सौ मतदाता के हिसाब से पंद्रह से बीस पन्ना प्रमुख तैनात होंगे। एक पन्ना प्रमुख के पास साठ मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी। इस मामले में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए बाइक सवारों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। अभी इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed