फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP met the families of students trapped in Ukraine

हाथरस : यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से मिले भाजपाई

Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP met the families of students trapped in Ukraine
हाथरस : छात्रा शिवानी से हालचाल पूछते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इन विद्यार्थियों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए बनाई गई योजना की जानकारी दी। उन्हें बताया कि केंद्र सरकार छात्रों को सुरक्षित भारत लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा गया है। इन लोगों से हेल्पलाइन नंबर 05223512022 पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अंकित चौधरी, दक्ष चौधरी, तरुण चौधरी, कुलदीप उपाध्याय, कुलदीप उपाध्याय और आलोक बधौतिया के परिजनों से वार्ता की। उनसे यूक्रेन में फंसे उनके बच्चों के बारे में जानकारी ली। मंगलवार को यूक्रेन से घर लौटीं शिवानी गुप्ता व उनके परिजनों से भी भाजपाई मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, रविकांत अग्रवाल, रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, भाजपा हाथरस शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, सुनील गौतम, प्रीती चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अनिल पाराशर, चौ. हंबीर सिंह, प्रभात पचौरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, अंशुल शर्मा, अंकुश गौड़, विपुल सिंघानिया, विवेक रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed