{"_id":"637fb79afc77321f440cd4e9","slug":"hathras-bjp-member-submitted-memorandum-to-dm-complained-hathras-news-ali305517015","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा सभासद दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा सभासद दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, की शिकायत
विज्ञापन
हाथरस : डीएम अर्चना वर्मा से मुलाकात करते सभासद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका बोर्ड स्वीकृति के बिना ठेकेदारों को भुगतान करने, नगर में व्याप्त जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं होने, ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान करने के आरोप लगाते हुए भाजपा सभासद दल ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड की मासिक बोर्ड बैठक 29 जून को हुई थी। इसके बाद आज तक मासिक बोर्ड बैठक नहीं हुई है। अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा मासिक बोर्ड बैठक जानबूझ कर नहीं बुलाई जा रही है। पालिका में मनमानी करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर भी ठेकेदारों को भुगतान किया जा रहा है, जबकि सभासद दल ने अधिशासी अधिकारी को बोर्ड स्वीकृति के उपरांत ही निर्माण कार्यों का भुगतान होने की जानकारी दी थी।
निर्माण विभाग के जेई एवं लेखा लिपिक मिलकर करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान ठेकेदारों को कर रहे है। बोर्ड की बैठक न होने से नगर की विभिन्न समस्याओं को भी दूर नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। शौचालय बंद है और डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन भी दिखावा मात्र के लिए किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए बोर्ड बैठक इससे पूर्व ही हो सकती है।
विज्ञापन
सभासद दल ने मांग की है कि अतिशीघ्र नगर पालिका परिषद हाथरस की मासिक बोर्ड बैठक बुलाने के लिए अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिकाध्यक्ष को निर्देशित करें। इस मौके पर नारायणलाल, निशांत उपाध्याय, वीरेंद्र माहौर, भगवान वर्मा, राजेंद्र गोयल, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र आदि मौजूद थे। संवाद