फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP is strengthening the organization structure till the booth level

हाथरस : भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत कर रही संगठन का ढांचा

Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP is strengthening the organization structure till the booth level
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। बैठक में संगठन ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि संगठन के निर्देश पर पन्ना प्रमुख अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। 19 सितंबर को प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर गांवों में चौपाल लगाई गई। 24 सितंबर को बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक होगी।
विज्ञापन

25 सितंबर से दो अक्तूबर तक ब्लॉक पर गरीब कल्याण मेला लगाया जाएगा। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक घर घर संपर्क (पत्रक वितरण) और दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलन हो चुके हैं। इस मौके पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन अपना ढाचा बूथ स्तर तक मजबूत कर रहा है। उसके लिए प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के शीर्ष पदाधिकारियों को लगाया गया है। उसके साथ ही सभी मंडल प्रभारियों को दो दिन में अपने-अपने मंडलों पर प्रवास का कार्यक्रम भी लगाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र विस्तारक जितेंद्र सोनकर, महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, रामवीर सिंह परमार, सत्यपाल सिंह मदनावत, सुरेश प्रताप गांधी, प्रेमसिंह कुशवाह, ब्रजेश चौहान, हरिशंकर राना, कप्तान सिंह ठेनुआ, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, पवन रावत, अनिल सिसोदिया, रामकुमार माहेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, संध्या आर्य, कुशलपाल सिंह पौरुष, विपिन लवानिया, राजेंद्र चौधरी, राधेश्याम पागल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed