फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP is doing the work of removing the poison of casteism: Geeta

हाथरस : भाजपा कर रही जातिवाद के जहर को हटाने का काम : गीता

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP is doing the work of removing the poison of casteism: Geeta
हाथरस : विचार गोष्ठी के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य का स्वागत करते पदाधिकारी। स? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य का बृहस्पतिवार को आशीर्वाद कॉलोनी स्थित आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जातिवाद के जहर को समाज से हटाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में कुशवाहा, शाक्य, मौर्य एवं सैनी समाज के लोगों ने सहभागिता की।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज को एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाकर सम्मान देने का कार्य किया है। इसका पूरा समाज हमेशा ऋणी रहेगा। अब हर चुनाव में पिछड़ा वर्ग हमेशा भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगा। इस अवसर पर अंत में जिला महामंत्री ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, वीर बहादुर कुशवाहा, सत्यप्रकाश, अंकित कुशवाहा, डॉ. आरएन सिंह कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, लज्जाराम शाक्य, संजय कुशवाहा, मोनिका मौर्या, विमला कुमारी, हेमलता, रेखा कुशवाहा, केसरिया देवी, राम कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, मनोज बघेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed