{"_id":"5fd26ce48ebc3e3e72303142","slug":"hathras-bitia-s-brother-reached-sp-office-and-gave-a-complaint-letter-hathras-news-ali250817625","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया के भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया के भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया के गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया का बड़ा भाई बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में जाकर मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान बिटिया के भाई ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं सीआरपीएफ रोजाना की तरह बिटिया के घर पर तैनात रही। इधर, सबकी नजर अब सीबीआई की जांच पर लगी है।
बिटिया का बड़ा भाई सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस गया। वहां उसने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट आया। इस दौरान उसने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बिटिया के पिता से जब इस बारे में पूछा गया कि तो उनका कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका बेटा एसपी से क्यों मिलने गया था।
इधर, बिटिया के भाई ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं इस बारे में पूछने पर एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि मृतका का बड़ा भाई उन्हें एक शिकायती पत्र देकर गया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र के बारे में इससे ज्यादा पूछने पर एसपी ने भी बताने से इंकार कर दिया। बिटिया के भाई के एसपी को दिए गए शिकायती पत्र को लेकर पूरे दिन गांव व क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं। वहीं सीआरपीएफ का कड़ा पहरा उसके घर पर रहा।