{"_id":"638cdd0c3fd0cd0ca654ff08","slug":"hathras-bill-deposit-and-power-failure-message-will-come-on-consumers-phones-hathras-news-ali306222821","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उपभोक्ताओं के फोन पर आएगा बिल जमा और बिजली गुल होने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उपभोक्ताओं के फोन पर आएगा बिल जमा और बिजली गुल होने का संदेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब शहर के उपभोक्ताओं को नए साल से बिजली गुल व बिल आदि का संदेश मोबाइल फोन पर मिलेगा। बिजली विभाग में केवाईसी सत्यापन का काम पूरा हो गया है। इसका सत्यापन चल रहा है। इस सिस्टम से शहर के 37 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने व राजस्व की वृद्धि के लिए प्रयास कर रहा है। अब बिजली विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्र वार बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को सिस्टम में फीड किया गया है। अब विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि नए साल में उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने और बिल संबंधी संदेश मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि केवाईसी सत्यापन का काम पूरा होने के बाद इस व्यवस्था पर अमल किया जाएगा। संवाद