फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike riding youth dies due to vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike riding youth dies due to vehicle collision
गांव खौंडा के मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

टूंडला जाते वक्त फरह के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने सहपऊ के गांव खौंडा निवासी एक व्यक्ति की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ सवार उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। शनिवार को शव गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव खौंडा सहपऊ निवासी बृजेश (35) पुत्र लाल सिंह निवासी गांव खौंडा शुक्रवार की रात को अपनी चार दिन पहले मायके गई पत्नी को मायके से बुलाने के लिए बाइक से टूंडला जा रहा था, तो इसी दौरान रास्ते में फरह के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिव कुमार निवासी मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव शनिवार को गांव खौंडा में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने परिवार में चार लड़की, दो लड़के और पत्नी रामवती देखी को रोते बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed