{"_id":"61082f528ebc3e842a03a997","slug":"hathras-bike-riding-woman-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-shaphu-news-ali2697046137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रैक्टर ट्रॉला से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रैक्टर ट्रॉला से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
हाथरस : हादसे में मृतक महिला रेखा का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर के दर्शन कर बाइक पर बेटी के साथ लौट रही महिला की सोमवार को बाइक फिसलने से ट्रैक्टर ट्रॉला से कुचलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉला सरकारी राशन लेकर जा रहा था। हादसे में मृतका की बेटी को मामूली चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी और ट्रैक्टर ट्रॉला को जब्त कर कोतवाली ले आई।
गांव रसगवां निवासी अवधेश कुमार की 38 वर्षीय पत्नी रेखा अपनी बड़ी पुत्री गुंजन उर्फ गुंजा के साथ बाइक से कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन कर गांव लौट रही थीं। खोंडा-रसगवां मार्ग पर गांव रसगवां के पास पहुंचने पर उसके आगे चल रहे सरकारी राशन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला को क्रॉस करने की कोशिश में अचानक उनकी बाइक फिसल गई। बाइक पर बैठी महिला ट्रॉला के पीछे के पहियों की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रही महिला की बेटी ट्रैक्टर ट्रॉला से काफी दूर गिरी और उसे मामूली चोट आई।
महिला की मौत की खबर सुन घटनास्थल पर काफी भीड़ जुड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।