फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike riding miscreant absconded by breaking the chain from the woman's neck

हाथरस : महिला के गले से चेन तोड़कर बाइक सवार बदमाश फरार

Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike riding miscreant absconded by breaking the chain from the woman's neck
हाथरस : चेन छीनने की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के चूड़ी वाली गली निवासी रूबी की ससुराल जयपुर में है। वह अपने मायके में आई है। शनिवार की दोपहर को वह बाजार किसी काम से गई थी। ई-रिक्शा में सवार हो वह घर लौट रही थी। गली के बाहर जैसे ही वह ई-रिक्शा से उतरी पीछे से एक बाइक पर सवार हो आए दो बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली।
विज्ञापन

बदमाश चेन लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed