फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rider killed in Max's collision

हाथरस : मैक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike rider killed in Max's collision
हाथरस : दुर्घटना में मृत बाइक सवार का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड नहर के पास मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आ गए। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी टिंकू (21 वर्ष) पुत्र रघुराज निवासी नगला अलिया के बाबा रामचंद्र का देहांत हो गया था। उनकी शुक्रवार को तेरहवीं होनी थी। दही जमाने के लिए वह मेंडू से दही लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। नहर के पास उसमें एक मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर वहीं पर कटकर अलग हो गया। यहां राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया, लेकिन हाथरस शहर पार करने से पहले की उसकी एंबुलेंस में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed