फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rider injured by shooting

हाथरस: बाइक सवार युवक को गोली मारकर किया घायल

Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike rider injured by shooting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

गांव धर्मपुर व नबावपुर के बीच में शुक्रवार की दोपहर को अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरव कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी कमालपुर कोतवाली सिकंदराराऊ शुक्रवार को कस्बा हसायन से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। रास्ते में गांव धर्मपुर पट्टी देवरी व गांव नबावपुर के बीच अज्ञात बाइक सवारों के ने गौरव को गोली मार दी। आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी गौरव के परिजनों को दी। परिजन गौरव को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कमालपुर गांव के एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली है। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के आने पर ही कोई जानकारी हो पाएगी। घटना के संबंध में कोतवाली के थानाध्यक्ष एमके सिंह को कॉल किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed