फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rider dies due to canter collision, wife and son injured

हाथरस : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बेटा जख्मी

Fri, 14 Oct 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike rider dies due to canter collision, wife and son injured
हाथरस : दुर्घटना के बाद विलाप करतीं मृत श्यामवीर की मां। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पुल के निकट कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद पत्नी व आठ माह का बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया। घायल मां- बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव तामसी निवासी 28 वर्षीय श्यामवीर पुत्र गिरीशचंद्र शुक्रवार की दोपहर को बाइक पर अपने साथ पत्नी गोलो देवी और आठ माह के बेटे आरव को लेकर अपनी रिश्तेदारी में अलीगढ़ जा रहे थे। इस बीच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड हतीसा पुल के निकट कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान श्यामवीर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घायल पत्नी व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो गांव के काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed