{"_id":"61c4c04a61aa2045160397e2","slug":"hathras-bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-one-is-in-critical-condition-hathras-news-ali2813418144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
हाथरस : हतीसा के निकट सड़क दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास ट्रक चालक ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी विजय (30 वर्ष) पुत्र देवकी नंदन और उसका पड़ोसी किशनलाल (45 वर्ष) पुत्र मिश्रीलाल बाइक से रसोई गैस सिलिंडन लेने के लिए हाथरस आ रहे थे। इस बीच हतीसा के पास किसी ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। किशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विजय को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक व घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए और विलाप करने लगे। संवाद