{"_id":"5f3c0f878ebc3e3d0a3b12b0","slug":"hathras-bike-rider-caught-by-bulls-fighting-among-themselves-one-killed-another-injured-sadabad-news-ali2414760130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आपस में लड़ रहे सांड़ों की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आपस में लड़ रहे सांड़ों की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
हाथरस: गांव ऊंचागांव में हुई दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के निकट मंगलवार देर शाम आपस में लड़ रहे दो सांड़ों की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई थी। सीएचसी पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज बरेली निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ पुत्र स्वराज अली और 22 वर्षीय सौरभ पुत्र चंद्रपाल निवासी फतेहगंज बरेली राया स्थित एक शीतगृह में खाना बनाने का काम करते हैं। मंगलवार की शाम को वह सादाबाद से सब्जी लेने के लिए राया आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में गांव ऊंचागांव के निकट आपस में लड़ रहे सांड़ों की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
बाइक पर सवार आरिफ व सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, चिकित्सकों ने भी उसे सीएचसी पर मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरभ का उपचार किया गया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह सीएचसी पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी ली।