{"_id":"5fd3bc5b8ebc3e3b8d4d2c5d","slug":"hathras-bike-ridden-youth-dies-in-vehicle-collision-kohram-sadabad-news-ali250892524","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव अरौठा के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बिसावर पुलिस द्वारा युवक को उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस उपनिरीक्षक सतीशचंद्र ने बताया कि अरौठा पेट्रोल पंप के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार करीब 35 वर्षीय हरीशंकर उर्फ भोला पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला हीरा सादाबाद में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।