{"_id":"5f985f8e8ebc3e9bb5430a90","slug":"hathras-bike-enters-tractor-trolley-one-rider-killed-another-injured-sasni-news-ali247358287","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
इगलास-सासनी संपर्क मार्ग स्थित नगला गढ़ू चौराहे के निकट मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के सीएचसी पर लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाथरस रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी थी, लेकिन खबर लिखने तक वह नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना हाथरस जंक्शन के गांव बघराया निवासी 32 वर्षीय महेश पुत्र राम सहाय अपने दूसरे साथी भोला पुत्र मटरू निवासी महौ के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह निजी काम से इगलास जाने के लिए निकला था। रात करीब साढे़ सात बजे दोनों लोग अपनी बाइक से इगलास से अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वह इगलास रोड पर नगला गढू चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई।