{"_id":"624345d096e1bd56b425c785","slug":"hathras-bike-collides-with-bull-student-dies-hathras-news-ali2880992114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सांड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सांड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत
विज्ञापन
श्यामू का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एक छात्र की बाइक सांड़ से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उसके साथी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के लोग और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी रघुवीर का 19 साल का बेटा श्यामू यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं के पेपर दे रहा था। सोमवार को वह कोटा निवासी अपने एक दोस्त के साथ बाइक से हाथरस आया था। देर रात को करीब 10 बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
इस बीच कोटा रोड पर आरपीएम कॉलेज के निकट स्थित रजबहे और भट्ठे के बीच सामने से आए सांड़ से श्यामू की बाइक टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कोटा निवासी दोस्त ने श्यामू को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली सदर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। शव पहुंचते ही गांव में काफी भीड़ जमा हो गई। तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
आवारा गोवंश के हमले में पहले भी हो चुकी हैं मौतें
जिले में आवारा गोवंश का आतंक लगातार जारी है और इसी वजह से लगातार लोगों की जान भी जा रही हैं। हाल में ही हसायन, हाथरस जंक्शन और सासनी में आवारा गोवंश ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की गई, लेकिन आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया। अब एक और छात्र की बाइक सांड़ से टकरा गई और इस छात्र की मौत हो गई। संवाद