{"_id":"5dcda2f58ebc3e54ef7ad8a0","slug":"hathras-bike-collided-with-roadways-bus-innocent-dies-hathras-news-ali218784424","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज बस से टकराई बाइक, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज बस से टकराई बाइक, मासूम की मौत
विज्ञापन
रोडवेज बस से टकराई बाइक, मां की गोद से गिरकर मासूम की मौत
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के हाथरस रोड करवन नदी के पास हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज बस से बाइक टकराने के दौरान एक मासूम बच्चे की जान चली गई। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के हाथरस रोड करवन नदी के निकट हादसा हुआ। मासूम की मां, पिता व दादी भी दुर्घटना में घायल हो गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना इगलास क्षेत्र गांव भकरपुर मई निवासी भूपेंद्र के एक माह के बेटे नकुल की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। उसे परिजन सोनई लेकर पहुंचे, यहां पर डॉक्टर ने बच्चे हाथरस दिखाने की बात कही। जिस पर बच्चे को हाथरस लेकर सोनई से चले। भूपेंद्र, उसकी पत्नी सावित्री व मां कृष्णा बाइक पर सवार थे। बच्चा अपनी मां की गोद में था। हाथरस रोड करवन नदी के निकट सामने चल रही रोडवेज बस अचानक से रुकी, जिससे भूपेंद्र की बाइक टकरा गई।
इससे बच्चा गोद से छूट कर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में भूपेंद्र, सावित्री व कृष्णा घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही बच्चे की मां व दादी रोने-बिलखने लगी और वहां से चले गए।