{"_id":"5eff896d8ebc3e42f66d7f48","slug":"hathras-bike-collided-with-dumper-young-man-dies-hathras-news-ali237738524","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड नगला गजुआ के निकट बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक सवार डंपर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली निवासी युवक बुलेट पर सवार होकर हाथरस अपनी ससुराल आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के उत्तमनगर राजापुरी निवासी दीपक भारद्वाज (31) पुत्र अशोक भारद्वाज की कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला किला गेट निवासी केशव देव उपाध्याय के यहां ससुराल है। दीपक बृहस्पतिवार रात को बुलेट से हाथरस आ रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे कलक्ट्रेट के निकट नगला गजुआ गांव के पास बुलेट डंपर से टकरा गई। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष भी पोस्टमार्टम गृह गए और मृतक के परिजनों व ससुराल वालों को सांत्वना दी।