फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bhima Army leader arrested for making videos of rape victims viral

हाथरस: दुष्कर्म पीड़िताओं के वीडियो वायरल करने पर भीम आर्मी का नेता गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bhima Army leader arrested for making videos of rape victims viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुछ लोगों ने दुष्कर्म की पीड़ित दो किशोरियों के वीडियो वायरल कर जातीय विद्वेष पैदा करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में भीम आर्मी के पदाधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उस पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
हुआ यूं कि 19 नवंबर को हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सहेलियां एकाएक लापता हो गई थीं। दोनों नाबालिग हैं। अगले दिन वह घर लौट आईं। पूछताछ में यह बात सामने आई के दोनों अपने ही गांव के दो युवकों के बुलाने पर गई थीं। किशोरियों का कहना था कि इन दोनों युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। यह दोनों किशोरी अनुसूचित जाति की हैं, जबकि दोनों युवक ठाकुर जाति के हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों धर्मेंद्र व अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था। इसके बाद किशोरियों के पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इस दौरान भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी इन किशोरियों को इस बात पर उकसाने लगे कि वह नामजद दो युवकों के अलावा दो अन्य युवकों का नाम भी ले दें। एसपी ने बताया कि भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारियों ने इसे लेकर कोशिश भी की, लेकिन किशोरियों ने धारा 164 के तहत उन्हीं युवकों के नाम लिए, जिनके नाम शुरू से ले रही थीं। ऐसे में जब भीम आर्मी के पदाधिकारियों की कोशिश सफल नहीं हुई तो उन्होंने दुष्कर्म की पीड़ित इन किशोरियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसपी का कहना है कि पूरी तरह फिर से जातिगत तनाव पैदा करने की साजिश रची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें एक नामजद नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे भीम आर्मी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। इधर, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र का कहना है कि नवाब सिंह पूर्व में पार्टी का पदाधिकारी रहा है और अब भी भीम आर्मी से जुड़ा है, लेकिन इस तरह दुष्कर्म की पीड़िताओं के वीडियो आदि वायरल करना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed