फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Beware of bright colors on Holi, can cause damage to the skin

हाथरस : होली पर चटख रंगों से रहें सावधान, त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान

Fri, 26 Mar 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Beware of bright colors on Holi, can cause damage to the skin
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के त्योहार पर चटक रंगों से सावधान रहने की जरूरत है। यह रंग आपको त्वचा संबंधी बीमारियां का शिकार बना सते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन रंगों में घातक केमिकल्स होते हैं। ये केमिकल त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। पानी में घुलने वाले रंगों में ज्यादा केमिकल होते हैं।
होली पर इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर रंग देखने में अच्छे लगते हैं मगर सावधानी न रखने पर ये रंग चेहरे की सुंदरता को खराब कर सकते हैं। दरअसल, इनमें घातक केमिकल होते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा और बाल खराब हो जाते हैं। डॉ. सुनील अग्रवाल कहते हैं कि चटक रंग आंखों की रोशनी भी छीन सकते हैं। यहीं नहीं कैंसर, एग्जिमा, इरिटेंट, कांटेक्ट इर्मीटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता देते हैं।
विज्ञापन

चटख रंगों में मौजूद जस्ता, जिंक, शीशा अभ्रक और आर्सेनिक जैसे रासायनिक तत्व सेहत के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। इनसे खुजली, आंखें में जलन और शरीर पर फफोले पड़ सकते हैं। खतरनाक रंग नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाएं तो सांस लेने में दिक्कत, चमड़ी का मोटा हो जाना और बेहद गंभीर परिस्थिति के कैंसर तक का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बचाव के उपाय
डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। चेहरे और हाथों पर सन क्रीम लगाएं। रंग लगने के बाद अगर त्वचा में जलन महसूस हो तो खीरे का उपयोग करें। आलू के टुकड़े को काटकर इसे फ्रीज में रख दें। इसका प्रयोग करें। रंग को साफ करने के लिए ज्यादा साबुन का प्रयोग न करें। यदि कोई दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed